सरायकेला जिला के सीनी व महालीमुरुप रेलखंड में एक 45 वर्षीय व्यक्ति जयपाल सिंह हेम्ब्रम की ट्रेन से कटकर शुक्रवार को मौत हो गयी. वह सरायकेला थाना अंतर्गत मुरुप गांव का रहनेवाला था.
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जयपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह घर से अक्सर बिना किसी को कहे भाग जाता था. गुरुवार को भी वह अचानक कहीं चला गया. उसके बाद शुक्रवार को पता चला कि उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. उधर सीनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours