केंद्रीय ऊर्जा व खान मंत्री पीयूष गोयल, वन व पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन और इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के साथ सीएम रघुवर दास की पर्यावरण भवन में अहम बैठक हुई.बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, डी के तिवारी,आईएस चतुर्वेदी,सुनील कुमार वर्णवाल,संजय कुमार,अबूबकर सिद्दीकी समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ जो बैठक हुई.सीएम ने कहा कि डबल इंजन का फायदा राज्य की जनता को प्राप्त हुआ है. बैठक में पर्यावरण,कोल,पावर और इस्पात की कई परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई. झारखंड सीएम ने जमशेदपुर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन को सप्ताह के तीन दिनों से बढ़ाकर हर रोज चलाई जाने की रेल मंत्री पीयूष गोयल से मांग की. उन्होंने ट्रेन में एक पेंट्री कार की भी सुविधा बढ़ाने की मांग की. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश से देवघर तक नई मेला ट्रेन चलाई जाए, यह मांग भी की.

पीयूष गोयल ने कहा कि झरिया कोल क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोयला सचिव के नेतृत्व में केंद्रीय टीम वहां जाएगी.यह टीम झरिया की जमीन के अंदर आग की समस्याओं को भी सुलझाने की संभावनाएं तलाशेगी.मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को आश्वस्त किया कि झारखंड की सरकार अर्थव्यवस्था और रोजगार में मील का पत्थर साबित होगी.लाखों की तादाद रोज़गार के अवसर पैदा होंगे. सीएम ने बताया कि पीयूष गोयल से सारंडा और चाईबासा के खनन मामलों को लेकर भी चर्चा हुई. अगले वर्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर देवघर तक नई मेल ट्रेन चलेगी,मंत्री ने इसकी सहमति दी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours