स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 12 जाबांजों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की. इन जाबांजों को मेरिटोरियस सर्विस के लिए ये मेडल दिया गया.

इस केटेगरी में देशभर के पुलिस और अर्धसैनिक बल के कुल 675 जवानों का चयन हुआ. इन्हें प्रेसिडेंट मेंडल फोर ग्लैंट्री अवार्ड, पुलिस मेडल फोर ग्लैंट्री अवार्ड और प्रेसिडेंट मेडल फोर डिस्टिंग्विस सर्विस के लिए सम्मानित किया गया.

पुलिस मेडल फोर मेरिटोरियस सर्विस के लिए चुने गये झारखंड के जाबांज ये हैं
1. राजेश प्रकाश सिन्हा - इंस्पेक्टर, सीआईडी
2. जय प्रकाश सिंह - एसआई, सीआईडी, रांची
3. मुक्तिमन थापा - सब इंस्पेक्टर, जैप-1
4. मनसीद हेरंग - सब इंस्पेक्टर, जैप,धनबाद
5. लक्ष्मण कुमार सिंह- एएसआई, जैप-1, रांची
6. मो. इश्तेयाक अहमद- एएसआई, गुमला
7. कैलाश कुमार श्रेष्ठ- हवलदार, जैप, रांची
8. शिव पूजन प्रसाद- हैड कांस्टेबल, आईआरबी, चतरा
9. चंद्र भानू सिंह- हेड कांस्टेबल, आईआरबी चतरा
10. भारत गुरुंग- हेड कांस्टेबल, एसटीएफ रांची
11. निस्तार सुंडी - हेड कांस्टेबल, खूंटी
12 हेम्ब्रम सैबू बारा- हेड कांस्टेबल, जंगल वार फेयर, नेतरहाट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours