पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता मिली. जवानों को दीघा गांव में बने अस्थायी हेलीपैड के पास 15 किलो का केन बम मिला, जिसे बाद में डिफ्यूज कर दिया गया.

बता दें कि इनदिनों नक्सली संगठन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टरबाजी की जा रही है. वहीं नक्सलियों द्वारा शहीद दिवस मनाने की भी तैयारी है. इसको लेकर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. लेकिन चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेरने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

इससे पहले सोमवार को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ लोहरदगा जिले में कामयाबी हासिल हुई. सीआरपीएफ की 158वीं बटालियन और जिला पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में  विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए.

सुरक्षाबलों ने आईईडी बनाने की सामग्री, विस्फोटक और कई संदिग्ध पदार्थ जब्त किए. सुरक्षाबलों ने पेशरार थाना क्षेत्र के करीब बुलबुल जंगल में ऑपरेशन चलाकर 68 पीस प्रेशर कुकर, 15 पीस डेटोनेटर, नक्सली बैनर, सोडियम नाइट्रेट समेत कई अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किये.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours