गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका में डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जमीन को कांग्रेस के कब्जे से मुक्त कराया जाए. दुमका में 19 कट्ठा जमीन राजेन्द्र बाबू के नाम पर है.
बीजेपी सांसद ने कहा कि दुमका के हिम्मत सिंह ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को ये जमीन दी थी. उस पर कांग्रेस अपना दावा ठोक कर रही है. जबकि जमीन राजेन्द्र बाबू को रजिस्ट्री की गयी थी ना कि कांग्रेस को. सांसद ने कहा कि उन्होंने मांग की है कि सरकार इस जमीन को अधिग्रहित कर दुमकावासियों के लिए उपयोग में लाए.
सांसद ने यहां चर्च जाकर विशप से भी मुलाकात की और धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से आदिवासियों का विकास नहीं हो सकता, बल्कि उन्हें आरक्षण के लाभ से भी वंचित ना रहना पड़ जाए.
इससे पहले परिसदन से समाहरणालय जाने के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे को काला झंडा दिखाया. कांग्रेस का आरोप है कि पैर धोकर पीने के वाकया से सांसद का सामंतवादी चेहरा सामने आया. बता दें कि गोड्डा में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने सांसद का पैर धोकर पी लिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours