झारखंड में जमशेदपुर जिले से सटे सरायकेला थाना क्षेत्र के कपाली टीओपी में मोहम्मद कादिर नामक एक व्यक्ति पर अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक अपने घर जा रहे मोहम्मद कादिर पर बाइक सवार अपराधियों ने रास्ते में ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. हालांकि इस घटना में मोहम्मद कादिर को अपराधियों की बस एक ही गोली लगी है.
इधर, गोली चलने की अवाज सून इलाके के आसपास रहने वाले सभी स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. इस बीच लोगों को आता देख घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहम्मद कादिर को इलाज के लिए आनन फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया.
फिलहाल, घायल मोहम्मद कादिर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. बता दें कि घायल कादिर का आदित्यपुर में अपना व्यवसाय है, जहां से वह अपना काम कर घर जा रहा था. तभी कपाली गोस नगर में अपराधियों ने उस पर गोली चलाई.
मामले में घायल व्यवसायी ने बताया कि दो बाइक में कुल 6 लोग मौजूद थे. इनमें से किसी को भी वो नहीं जानता है. बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours