झारखंड के गुमला में एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म की इस घटना के बाद से पूरा गांव आक्रोश में है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना गुमला जिला के नवसृजित पुसो थाना क्षेत्र की है. यहां एक तीन वर्षीय बच्ची को गांव के ही बंधन उरांव नामक व्यक्ति ने सुलाने का बहाना बनाकर घर के अंदर ले गया. यहां उसने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जब वे बच्ची को उठाने के लिए गये. घर के सदस्यों ने देखा कि मासूम के अंग में खून लगा हुआ है और बिस्तर भी खून से पूरी तरह गीला है.

वहीं घटना के बाद से आरोपी बंधन उरांव गांव से फरार है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

गुमला एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली तत्काल घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इसके साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours