धनबाद का नाम मॉडलिंग की दुनिया में एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली के साथ अंतराष्ट्रीय फलक तक पहुंचने वाला है.झरिया के जामाडोबा तीन नंबर डुमरी निवासी वीरेंद्र यादव की 22 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी ने क्विन ऑफ झारखंड के बाद अब मिस इण्डिया प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में अपनी जगह बना ली है.मिस प्रीती 19 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले ग्रांड फिनाले में पार्टिसिपेट करेगी. प्रीति बताती है की ओड़िसा से मिस इंडिया के ऑडिशन के लिय लगभग 300 लड़कियों ने हिस्सा लिया था. सब को कई राउंड में पछाड़ते हुए उसने ग्रांड फिनाले में जगह बनाई है.इससे पूर्व प्रीति ने कठिन परिश्रम से क्विन ऑफ झारखंड का ख़िताब अपने नाम किया था. अब अपने धनबाद का नाम एक बार फिर से रोशन किया है.
एक साधारण माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रीति का यह सफर बहुत ही परिश्रम भरा रहा है. उसे घर वालों और मित्रों सहयोग मिला लेकिन सरकार ने अब तक उसकी कोई मदद नहीं की जिससे कि उसका प्रमोशन हो सके. हालांकि प्रीति आज इस मुकाम पर पहुंच चुकी है कि आज उसे धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग पहचान रहे हैं.प्रीति ने खुद को सपोर्ट करने के लिए उसके फेसबुक पेज प्रीति मॉडल में जाकर प्रतिदिन एक वोट की अपील की है.19 को होने वाले ग्रांड फिनाले में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के अलावा कई मशहूर मॉडल भी मौजूद रहेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours