बोकारो के चंद्रपुरा में ब्यूटीशियन की छात्रा से गैंगरेप किया गया. 24 वर्षीय युवती को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना एक सितम्बर की रात की है. ब्यूटी पार्लर से घर लौटने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल में घटना को अंजाम दिया गया.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी तय हो गई थी. इसलिए बदनामी के डर से मामले को छुपाने की कोशिश हुई. लेकिन पीड़िता ने गत रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की. परिवारवालों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन तबियत बिगड़ने पर उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया. फिलहाल पीड़िता पीएमसीएच में भर्ती है.
पीएमसीएच प्रबंधन ने इस मामले में धनबाद की सरायढेला पुलिस को सूचना दी है. लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़िता का बयान नहीं लिया है. बोकारो में भी इस सिलसिले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.
पीएमसीएच अधीक्षक टी हेमरोम ने कहा कि सोमवार रात पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पहले जहर खाने का मामला कहकर भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में गैंगरेप की बात सामने आई. जिसके बाद पीएमसीएच से इसकी जानकारी सरायढेला पुलिस को दी गई. फिलहाल महिला चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है. आगे मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours