झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम लोगों का एक मत है और वह है राज्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करना.अराजकता से छुटकारा दिलाने को लेकर हम लोगों का विचार एक है.समय पर सीटों का भी जल्द निर्णय लिया जाएगा. 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी साफ तौर पर सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हुआ है.मानव तस्करी, मॉब लिंचिंग और महंगाई पर रोक के अलावा राज्यों से हो रहे पलायन हमारी प्रमुख मांग हैं. बेरोजगारीऔर खराब कानून व्यवस्था के कारण यह पलायन हो रहा है,सरकार को जिस पर रोक लगाने के लिए प्रय़ास करने चाहिए.
सवर्णों को आरक्षण के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पूरी तरह से राजनीतिक मुद्दा है.भाजपा जनता को सामाजिक तौर पर तोड़ना चाहती है.गरीब और कमजोर वर्गों को सरकार की ओर से लाभ मिलनी चाहिए, जो नही्ं मिल रहा है.झारखण्ड सहित बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रभावित चार राज्यों में उन्होंने कहा
घुसपैठ सिर्फ झारखण्ड का विषय नहीं है. इसको लेकर क़ानूनी प्रावधान के तहत आंकलन होना चाहिए. किसी एक खास वर्ग को टारगेट किया जा रहा है,जो ठीक नहीं. इस पर बिना भेदभाव कानून का पालन होनी चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours