रांची I झारखंड के राजधानी रांची में रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम ने एक सूचना जारी की गई.नगर निगम ने कहा कि जिनके पास खुद का पक्का मकान पूरे भारत में कहीं नहीं है, तो सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिलेगा.नगर निगम के अनुसार सरकार झुग्गियों को हटाकर उन्हें 1 बीएचके का फ्लैट देगी.
नगर निगम की सूचना के अनुसार इस योजना का लाभ रांची में उन लोगों को ही मिलेगा, जो रांची में 17 जून 2015 से रह रहें हैं.जिसके लिए उन्हें इसका प्रमाण निगम के समक्ष पेश करना होगा.साथ ही जिन लोगों की सालाना आमदनी अधिकतम तीन लाख रुपए हो वे ही इस योजना में आवेदन दे सकते हैं. आवेदक को ये भी शपथ पत्र देना होगा, कि उसके पास या उसके परिवार के पास देश भर में कहीं भी पक्का मकान नहीं है.बता दें कि राज्य सरकार की जमीन पर इन फ्लैटों का निर्माण होगा. घटक 1 में करीब डेढ़ से ढाई लाख तो वहीं घटक 3 में साढ़े 4 से साढ़े 5 लाख रुपए अदा करनी होगी. आवेदन www.pmaymis.gov.in पर किया जा सकता है.आपको बता दे कि पूर्व में इस योजना को लेकर जो भी आवेदन किये गए थे, उसे निरस्त करते हुए आवेदकों को नए सिरे से आवेदन देना होगा



Post A Comment:
0 comments so far,add yours