झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में एक पिता का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यह पिता अपनी ही नाबालिग बच्ची के साथ तीन-चार वर्षों से यौन शोषण कर रहा था. नाबालिग परेशान होकर दो दिन पूर्व घर छोड़ कर भाग गई. नाबालिग बंगाल के हावड़ा पहुंची जहां जीआरपी ने उसे चाइल्ड होम में भर्ती करवा दिया. जांच में जानकारी मिली कि नाबालिग बच्ची गर्भ से है.

बच्ची की शिकायत पर बंगाल पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ तीन चार वर्षों से उसका पिता जबरदस्ती संबंध बना रहा था. बच्ची ने जब इससे छुटकारा मिलता नहीं देखा तो घर से भाग कर बंगाल के हावड़ा पहुंची. हावड़ी जीआरपी ने नाबालिग की स्थिति देखते हुए उसे चाइल्ड होम में भर्ती करवाया. जहां मेडिकल जांच में पता चला कि वो गर्भवती है.

काउंसलिंग में नाबालिग ने अपनी आपबीती बताई. नाबालिग ने बताया कि उसका पिता पिछले तीन-चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा है. नाबालिग की बात सुनकर चाइल्ड होम प्रबंधन ने हावड़ा महिला थाना को इसकी सूचना दी.


इसके बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 नवम्बर को एफआईआर दर्ज कर जमशेदपुर पहुंची. जहां हावड़ा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी पिता को कदमा भाटिया बस्ती से गिरफ्तार कर लिया. हावड़ा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर बंगाल लेकर रवाना हो गई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours