पाकुड़-  झामुमो जिला कमिटि की बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम यादव व मंच संचालन जिला सचिव समद अली ने किया। मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा  उपस्थित हुए। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों व पंचायत में 28 नवंबर तक बुथ गठन कर गाँव गांव तक पार्टी का नए सदस्य बनाने हेतु रसीद दिया गया। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता को तैयारी शुरू करन को कहा गया। बैठक में  सांसद विजय हांसदा  ने कहा कि इस जिला में झामुमो मजबूत स्थिति में है। यह एक ऐसा पार्टी है जो झारखंड के जल, जंगल और जमीन को ध्यान में रखकर विकास करती है। भाजपा सरकार के गलत नीति से जनता परेशान है। उन्होंने कहा माननीय हेमंत सोरेन जी के 14 महीने के शासन में जितना विकास हुआ, चार साल में रघुवर सरकार उसका आधा भी नहीं कर सकी। भाजपा सरकार विकास का ढोंग कर रही है। लिट्टीपाड़ा विधायक साईमन मरांडी ने कहा कि राज्य में शिक्षा की हालत बद से बदतर है। बिजली सड़क पानी की  सुविधा भी भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। पार्टी को  मजबूत करें। इस बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, युवा जिला अध्यक्ष सुनील मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य दिनेश मरांडी, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जिला युवा सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, नगर अध्यक्ष मीरा प्रवीण सिंह, महिला जिला अध्यक्ष जोसिफेना हेम्ब्रम, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य तनवीर अली, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, जिला संयुक्त सचिव श्रीराम भगत प्रखंड उपाध्यक्ष अताउर रहमान, प्रखंड सचिव जावेद आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास रविदास, महमूद आलम, पप्पू गंगवानी, पंचलाल यादव, मिथलेश घोष, सोमनाथ घोष, मुस्लेउद्दीन, जहीरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours