दिनांक 5/12/2018 को लाजपत पार्क के मुख्य द्वार के पास भागलपुर के प्रबुद्ध जनों द्वारा एक सांकेतिक धरना आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अनामिका शर्मा कर रही थी ! धरना का मुख्य उद्देश्य लाजपत पार्क में हो रहे अवैध जलमीनार को रोकना है ! लाजपत पार्क भागलपुर के इतिहास का एक बिंदु है यह शहर की एक धरोहर है ! हम यह कतई नही चाहते कि जलमीनार न बने हम भी चाहते है कि जलमीनार बने और यह जलमीनार की योजना भी हमारे माननीय विधायक की ही देन है पर अब प्रश्न यह उठता है कि जलमीनार को बनाने के लिए लाजपत पार्क को क्यों निशाना बनाया गया जबकि नगर निगम के पास काफी जगह व्याप्त है जिनपर मीनार बनाया जा सकता था , फिर आखिर इतनी जल्दीबाजी में लाजपत पार्क में लगभग 100 वृक्षो की कटाई करके और जनता के समस्त हितों को दरकिनार करते हुए लाजपत पार्क की बलि क्यो दी जा रही है ! एकदिन वृक्षारोपण किया जाता है और बिना अनुमति के बिना NOC लिए हुए सारे वृक्ष काट दिए गए वाकिंग ट्रैक को तोड़ दिया गया इसकी जरूरत क्यो पड़ी ? यह कही न कही से जनता के हितों से खिलवाड़ है और नगर निगम का तानाशाही रवैया है ! हमने आज सांकेतिक धरना दिया है पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी ! हम क्रमबद्ध आंदोलन को विवश है क्योंकि यह जलमीनार अवैध तरीके से बनाई जा रही है और शहर का हृदय स्थल जो बच्चो महिला युवाओं के लिए एकमात्र खुला स्थान था जहां टहलते खेलते और कई छोटे-मोटे कार्यक्रम करते थे इसलिए नगर निगम के इस अनैतिक कार्य को रोकने के लिए हम कटिबद्ध हैं और जब तक या नहीं रुकेगा हमारा क्रमानुसार आंदोलन जारी रहेगा ।
 वहीं आरटीआई कार्यकर्ता अजीत सिंह ने आंदोलन को अपनी पूर्ण सहमति जताई और आगे भी आंदोलन में साथ देने का आश्वासन दिया ।
वहीं रालोसपा के जिला महासचिव कुणाल सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की और नगर निगम के इस कार्य की अवहेलना की ।
वहीं एनएसयूआई के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि अभी हम गांधीवादी तरीके से आंदोलन को लेकर चल रहे हैं और नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हमें ज्वालामुखी भी होना आता है ।
कार्यक्रम में उपस्थित रणवीर शर्मा ने कहा कि जल मीनार का यह कार्य पूर्णता अवैध है और तत्काल इस पर रोक लगनी चाहिए अन्यथा आंदोलन उग्र होगा ।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित आरटीआई कार्यकर्ता अजीत सिंह ,रालोसपा के जिला महासचिव कुणाल सिंह ,चंदन राय ,NSUI जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, NSUI प्रदेश संयोजक गौतम सिंह ,अभिषेक चौबे, रणवीर शर्मा ,राजन राय ,राहुल राजेंद्र सिंह ,राहुल पियूष ,प्रेम कश्यप, कुणाल कश्यप ,मोहित राजपूत ,रोहित राजपूत ,सौरभ सिंह ,अमृत सिंह ,अनुज सिंह, नितेश शर्मा,रूपेश सिंह,चंचल सिंह,अंकित मुंगेर,यूसुफ खान,सन्नी कुमार,सागर कुमार,रणभूषण , सन्नी चौधरी इत्यादि मौजूद थे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours