पाकुड़: गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक से पुलिस ने 14 काम के बहाने पहड़िया को बहला-फुसलाकर ले जा रहे दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एस पी शेलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जिला के लिट्टीपाड़ा ब्लॉक स्थित कुमार भांजा गांव में पश्चिम बंगाल से आये कुछ मानव तस्कर सक्रिय हैं और काम के बहाने पहाड़िया युवक युवतियों को लालच देकर राज्य के बाहर ले जाने के फिराक में है। खबर की पुष्टि के लिए करवाई के लिए एस डी पी ओ अशोक कुमार सिंह के अगुवाई में एक टीम गठन किया गया गठित टीम ने करवाई करते हुए गत रविवार की देर शाम अम्बेडकर चौक से 14 पहड़िया को मानव तस्कर से आजाद कराया और 2 तस्कर अब्दुल कादिर और मंटू शेख को गिरफ्तार किया ।दोनों पश्चिम बंगाल के कलियाचक थाना जिला मालदा के निवासी है। पूछ ताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। एस पी वर्णवाल ने आगे कहा कि इन लोगो ने काम के लिए अग्रिम के साथ 10 हजार माह देने का बात किया था । मगर एक भी पैसा नहीं दिया है। लोगो के बार बार मांगे पर तस्कर बहाना करते रहे और जबरन उनको ले जा रहे थे ।मानव तस्कर से आज़ाद दाऊद पहड़िया और अन्य के लिखित शिकायत पर लिट्टीपाड़ा थाना में कण्ठ संख्या 93 /18 दर्ज दोनों को जेल भेज दिया गया है। एस पी वर्णवाल ने कहा कि इस खेल में और कौन कौन शामिल इसका खुलासा जल्द किया जाएगा ।, मोके पर एस डी पी ओ अशोक कुमार सिंह ,लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह,सुसील शर्मा आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours