बूटी मोड़, रांची एसडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 6 दिसंबर 2008 को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं a अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के नेतृत्व में बाबा साहेब का पुण्य तिथि काफी हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से बनाया गया मुख्य अतिथि रामटहल नायक केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति विशिष्ट अतिथि माननीय भीम मुंडा केंद्रीय महामंत्री अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत अमन मिशन मोदी अगेन पीएम, एसडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनामिका शर्मा जी तथा स्कूल की सभी शिक्षक एवं शिक्षिका तथा एसडी पब्लिक स्कूल के सभी बच्चों के उपस्थिति में यह कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भीम मुंडा जी ने कहा कि बाबा साहब के कृतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता इनके द्वारा किया गया कार्यों का उल्लेख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता आज बाबा साहब का अस्तित्व संपूर्ण देश में विश्व में व्यापक रूप से विद्यमान है इनके कार्यों का उल्लेख संपूर्ण विश्व में विख्यात है भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और इनकी द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर हम सभी समाज का चौमुखी विकास करने का कोशिश करेंगे हमें इस दिन प्रण लेना चाहिए शिक्षित बनो संगठित होकर आगे बढ़कर सफलता हासिल करनी चाहिए बाबा साहब का यही मूल मंत्र था। आज हमें भी इसे अपने जीवन में उतार कर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्य अतिथि
रामटहल नायक जी ने कहा विश्व विख्यात महान व्यक्तित्व का आज पुण्य तिथि है, इस पुण्य तिथि पर हम सभी समाज के व्यक्तियों को प्रण लेना चाहिए संगठित होकर, शिक्षित होकर, अपने समाज को आगे बढ़ाने में विकास करने में हम सबों को एकता के सूत्र में बंध कर रहना चाहिए। बाबा साहब महान अर्थशास्त्री विद्वान हुए, विश्व के सबसे ज्यादा डिग्री हासिल करने वाले व्यक्ति बने सविधान निर्माता बने और विभिन्न कार्य योजनाओं के तहत भारत को विश्व के मानस पटल पर खड़ा किए। खुशी होती है अमेरिका जैसा देश आज उनके जन्मदिवस को विश्व विज्ञान दिवस के रूप में मना रहा है। इतना ही नहीं विश्व के विभिन्न देशों में इनको सम्मानजनक पूजा जाता है, इसीलिए हमें हमारे सभी समाज के समुदाय के व्यक्तियों से अपील है,कि बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को सम्मान करते हुए उनके द्वारा बताए हुए मार्गो पर चलकर समाज का विकास करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि हमारा समाज का भी नाम भारत के मानस पटल पर बहुत ही आदर सम्मान से तथा गौरव से लिया जाए एसडी पब्लिक स्कूल के परिचर्या महोदया अनामिका जी ने बच्चों को बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को उनकी कृतियों को बच्चों के बीच बताएं और उनके द्वारा आदर्श मार्गों पर चलने का संदेश दिया क्योंकि बच्चे देश का कर्णधार होते हैं देश का भविष्य होते हैं। अनिकेत अमन जी ने कहा हमेशा बाबा साहब को सम्मान पूर्वक याद किया जाता है और उनके मार्गदर्शन पर चलकर समाज और देश को आगे बढ़ाने का कोशिश करना चाहिए सभी बच्चों को उनके द्वारा किया गया कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके मार्गों में चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया एवं आगे बढ़ने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना और अपने जीवन को निखारने के लिए प्रेरित किया इसीलिए महान पुरुष का व्यक्तित्व जीवनी को अवगत कराना बहुत ही अति आवश्यक है। मौके पर उपस्थित एसडी पब्लिक स्कूल के शिक्षक राजू, रंजू, संजू, पूनम, सुलेखा, अर्पणा, कन्हैया इत्यादि लोग उपस्थित रहे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours