दिनांक 6 दिसम्बर
के के एम कौलेज पाकुड़ मे संविधान निर्माता डौक्टर भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा और मीरा फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डौक्टर भागवत मरांडी, प्राचार्य डौक्टर चंद्रिका ठाकुर, प्रोफ़ेसर कृपा शंकर अवस्थी, समाजसेवी प्रवीण कुमार सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये और उपस्थित छात्रों, अतिथियों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया।डौक्टर भागवत मरांडी और प्रोफ़ेसर कृपा शंकर अवस्थी ने रक्तदान से संबंधित भय और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।इस अवसर पर लोगों के ब्लड ग्रूप, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की जाँच की गई।इस अवसर पर मो. आलम, कमलेश गोराई, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय मंडल, अख्तारूल शेख़, कैलाश मरांडी और अचिंत चौबे ने रक्तदान किया और लगभग सत्तर लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिये रजिस्ट्रेशन करवाया।
इस अवसर पर मीरा फ़ाउंडेशन की श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह ने बताया कि ऐसे रक्तदान और रक्तदान रजिस्ट्रेशन शिविर सह हेल्थ चेक-अप कैंप पूरे शहर मे विभिन्न मुहल्लों एवं वार्डों में आयोजित किये जायेंगे ताकि बीमार व्यक्तियों और प्रसूता माता बहनों की समय पर मदद की जा सके।
इस अायोजन को सफल बनाने में झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष निर्मल मूर्मू, कोषाध्यक्ष अली हुसैन अंसारी, सचिव नईमुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष जीवन मरांडी, छात्र नायक कैलाश मरांडी और राजीव मरांडी, होपना सोरेन, धन किस्कू, प्रवीण सोरेन, कार्तिक मरांडी, छात्र नायिका सुशांति हेम्ब्रम, बार्नेकल किस्कू एवं मीरा फ़ाउंडेशन के प्रकाश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अमन नवीन, मार्क बास्की, गोपाल दीक्षित, गणेश रज़क, अभिजीत मिश्रा, मो़ अकरम, आनंद मंडल, गणेश रज़क और पाकुड़ पैथोलॉजी के मनीष पांडे, आरिफ़, कर्ण आदि ने महती भूमिका निभाई।स्वास्थ्य विभाग के नवीन सिंह, संतोष किस्कू, नवीन कुमार, नीलेश कुमार का झारखंड छात्र मोर्चा और मीरा फ़ाउंडेशन कहे गिल से शुक्रिया अदा करती है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours