झारखंड में 9 आईपीएस समेत 12 अधिकारियों का तबादला हुआ है. एडीजी ऑपरेशन आरके मल्लिक को एडीजी प्रोविजन बनाया गया है. वहीं एडीजी प्रोविजन अनिल पाल्टा को जेपीएचसीएल के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि उनके पास एडीजी ट्रेनिंग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. जैप के डीजी नीरज सिन्हा को एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एसीबी के एडीजी मुरारी लाल मीणा को एडीजी ऑपरेशन के पद पर भेजा गया है.
जेपीएचसीएल के सीएमडी पीआरके नायडु को संस्थान का चेयरमैन बनाते हुए डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही महुआटांड़ के एसडीपीओ दशा माता री को रेल एसपी जमशेदपुर व बेरमो के एसडीपीओ सुभाष चंद्र चाट को जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पद पर तैनाती की गई है. एएसपी एसटीएफ खोतरे श्रीकांत सुरेश राव को रेल एसपी धनबाद और जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया गया है.
ट्रेनी आईपीएस आर रामकुमार को एसडीपीओ बेरमो, ट्रेनी आईपीएस सौरभ को सिमरिया एसडीपीओ और एसटीएफ के डीएसपी रतीभान सिंह को महुआटांड़ के एसडीपीओ पर तैनाती की गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours