पलामू में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 9 लाख 22 हजार रुपये लूट लिये गये. बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया. वारदात मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज कैंपस के पास पेश आया.
सूचना के मुताबिक पीड़ित कर्मचारी बैग में रुपये लेकर बैंक जा रहा था. उसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने बंदुक के बल पर उससे 9 लाख 22 हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है.
मेदिनीनगर थाने के इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने कहा कि भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अपनी शाखा से निकलकर बैंक जा रहा था. इसी दौरान जीएलए कॉलेज के पास बाइक पर दो अपराधी आए और 9 लाख रुपये लूटकर चलते बने.
कर्मचारी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना की छानबीन जारी है. दिन-दहाड़े इस लूट से शहर में सनसनी फैल गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours