पाकुड़ I  ग्राम प्रधानों के बसों को ऊपायुक्त ने दी हरि झंडी

पाकुड़ अंचल प्रांगण से उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दुमका में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री प्रधान सम्मान सम्मेलन  में भाग लेने वाले पाकुर जिले के 505 ग्राम प्रधानों को बसों में सम्मान के साथ विदा किया।

उपायुक्त के द्वारा ग्राम प्रधान,परगनैत, पैराणिक, जोगमांझी, कदम नायकी, नायकी, गोडाइत को विदा किया गया। उपायुक्त ने कहा की प्रधान सम्मान सम्मेलन माननीय मुख्यमंत्री झारखंड की लोकतांत्रिक सोच का परिणाम है।डीसी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सरकार के तिर्तिय स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं शीर्ष स्तर के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना है ताकि जन आकांक्षाओं की पूर्ति की जा सके । यह लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को मजबूत करने और प्रत्यक्ष लोकतंत्र की दिशा में बढ़ने का प्रशंसनीय प्रयास है।

सरकार में प्रधानों की तरह  परगनैत, पैराणिक, जोगमांझी, कदम नायकी, नायकी, गोडाइत को भी 1000रु का मानदेय देने का फैसला किया है।
जिले के प्रत्येक प्रखंड से 11 बसों में कुल 505 जान प्रतिनिधियों के साथ राजस्व कर्मचारी भी प्रस्थान किये और उपायुक्त के द्वारा यह निर्देश दिया गया कि कर्मचारी सभी अतिथियों के खान पान एवं सुरक्षा का ख्याल रखें।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours