आज दिनांक 22.12.2018 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्धघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजय सिंह यादव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पाकुड़, श्री सुनील दत्ता दिवेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ एवं श्री डी0 के0 ओझा, सचिव, जिला बार एसोसिएशन, पाकुड़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। लोक अदालत में कुल 2 बेंचों का गठन किया गया था जिसमें पक्षकार अपने अपने वादों का सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करा सकें। इस अवसर पर श्री संजय सिंह यादव के द्वारा कहा गया कि लोक अदालत वादों के निष्पादन के लिए एक अच्छा मंच है जिसमें पक्षकार अपने अपने वादों का निष्पादन त्वरित करवा सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से वादों के निष्पादन से आपसी संबंध कायम रहते हैं अपनों के बीच किसी तरह का मन मुटाव नही रहता है। इस अवसर पर गठित बेंचों के सदस्य, पैनल अधिवक्ता विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours