झारखंड का जमशेदपुर शहर शनिवार को गोलियों की आवाज से गूंज उठा. शहर में दिन दहाड़े बर्मा माइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकीज के समीप अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर सोनू मिश्रा और उसके पिता को गोली मार दी. सोनू मिश्रा की टीएमएच पहुंचते-पहुंचते ही मौत हो गई जबकि उसके पिता को पैर में गोली लगी है. उपचार के बाद वह खतरे से बाहर है.ٖ इस गोलीकांड और हत्या से सनसनी फैल गई.

विदित हो कि कि सोनू मिश्रा जुगसलाई का रहने वाला है. सोनू मिश्रा का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. घटना उस वक्त घटी जब सोनू मिश्रा और उसके पिता जमशेदपुर न्यायालय से वापस अपने घर जा रहे थे.  एक अपराधिक मामले की तारीख कर अदालत से घर लौटने के दौरान बर्मा माइंस स्टार टॉकीज के समीप सोनू मिश्रा व उसके पिता फल खरीदने लगे. तभी एक मोटर साइकिल सवार युवक ने आवाज दी.

जैसे ही सोनू ने पलट कर देखा अचानक गोलियां चलने लगीं. चश्मदीदों के मुताबिक गोली मारने वाला पैदल था. गोली मारने के बाद वह बाइक पर सवार हुआ और फरार हो गया. आनन-फानन में दोनों पिता-पुत्र को टीएमएच लाया गया जहां पुत्र सोनू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता खतरे से बाहर है.फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours