पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के एन सी सी के   कैडर 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतू धनबाद गए थे जहाँ उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल एवं अन्य पुरस्कार से समान्नित किया गया। 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद विद्यालय के प्राथर्ना सभा में विद्यालय प्राचार्य डॉ विजय कुमार द्वारा इन लोगों को सम्मानित किया गया। 36 झारखण्ड बटालियन एन सी सी, धनबाद के कर्नल देव प्रसाद ने झारखण्ड से आये करीब 700 कैडरों की कमान संभाली जिसमें पाकुड़ डी ए वी के बच्चे बिभिन्न स्पर्धा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान से नवाजे गए। वॉलीबॉल के गेम में लड़कों के ग्रुप ने विजेता रहकर गोल्ड मेडल हैंडिल किया । वहीं बास्केटबॉल में भी पाकुड़ के लड़के विजेता रहे। लड़कियों ने टग ऑफ वॉर में प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में रितिका कुमारी एवं नीतू साहा को क्रमसः गोल्ड एवं सिल्वर से नवाजा गया। प्राथर्ना सभा मे इन सभी को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने बताया कि समय आने पर ये लड़के एवं लड़कियां अपने प्राण की परवाह न कर देश सेवा हेतू तत्पर रहेंगें। उन्होंने अन्य छात्रों को भी एन सी सी से जुड़ने की सलाह दी। अंत मे इन्होंने एन सी सी के ए एन ओ श्री परेश ब्रह्मा एवं कंचन कुमारी को भी इस अभूतपूर्व सफलता हेतू धन्यबाद दिया।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours