हिरणपुर- झामुमो जिला कमिटि के निर्देश पर तोड़ाई एवं केनदुवा पंचायत में युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास रविदास  के अध्यक्षता में पंचायत कमिटि कमिटि का गठन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि झामुमो के संयुक्त सचिव मुस्लोउद्दीन अंसारी एवं युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू की उपस्थिति में सर्वसम्मिति से तोड़ाई पंचायत के अध्यक्ष इसराइल मियां, सचिव संजय टुडू को चुना गया। वही केनदुवा पंचायत से माणिक मुर्मू, सचिव राजा हांसदा को सर्वसम्मति से चुना गया। युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास रविदास ने कहा कि पंचायत कमिटि गठन कर प्रखंड को मजबूती प्रदान करना है और आने वाला चुनाव में झामुमो के लिए अच्छा परिणाम कर सकूं इसके लिए मेहनत किया जा रहा है। चुनाव में इस बार जनता भाजपा सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। झामुमो का सरकार को राज्य में बनाने के लिए जनता मन बना चुकी है। मौके पर अल्ताफ हुसैन, नूर हुसैन, अनिल मंडल, आमिर हमजा, हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours