पाकुड़ । बप्पी साह ।आज दिनांक 08/12/18 को पाकुड़ जिला के शमशेरा पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास ने जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया , cm श्री दास जी के साथ जन चौपाल के मंच पर पाकुड़ के युवा उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी , sp श्री वर्णबाल जी , पाकुड़ के जिला परिषद के अध्यक्ष श्री बाबुधन मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे , और जन संवाद के बड़ी संख्या में नारी शक्ति और हज़ारो के संख्या में लोग मौजूद रहे । cm श्री दास ने कहा कि 28 दिसंबर 2018 को 4 वर्ष पूरे होने जा रही है , इस चार वर्षों के पूरी हिसाब किताब हम जनता को बताने आये है , क्योंकि लोकतन्त्र में जनता ही वास्तविक स्वभावि होते है , और इसके साथ साथ आने वाले 18-19 के बजट में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता इस विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकाश के लिए वो क्या चाहते है , ये भी सुझाव इस चौपाल के माध्यम से लिया जाएगा , श्री दास ने कहा कि हमारा झारखंड प्राकृतिक संशाधनों से भरा पड़ा हुआ है , लेकिन जो राजनीतिक चली इस राज्य में मिली जुली गठबंधन की सरकार जिसके कारण नेताओ ने तो मालामाल हुए , लेकिन गरीब आदिवासी के नाम पर , गरीब मुसलमान के नाम पर जातिवादी और संप्रदाय के नाम पर नेताओ ने तो अपनी मतपेटी जरूर भरी , लेकिन उस गरीब आदिवासी और मुसलमान जनता को भगवान भरोसे छोड़ने का काम किया , और यही कारण है कि घर घर तक बिजली नही पहुँची, लोगों को पीने के पानी की सुविधा नही पहुँच पाई , एक पार्टी 67 सालो तक राजनीतिक की ,सत्ता में थी , लेकिन जबसे आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी 2014 मे प्रधानमंत्री बने , उनका एक ही मात्र संकल्प रहा कि , सबका साथ सबका विकास किसी के साथ कोई भेद भाव नही , cm श्री दास ने कहा कि 28 दिसम्बर तक हर घर तक बिजली पहुँच जाएगी , और राज्य सरकार से चल रही हर सेवा को हर गरीब तक पहुँचाई जाएगी , cm श्री दास ने ये कहा कि जहाँ गठबंधन की सरकार रहेगी वह बिचौलिया और भ्रष्टाचार रहेगी , इसलिये झारखंड में एक पार्टी की राजनीतिक स्थिरता सरकार होनी चाहिये , और जहाँ स्थिरता होगी वहाँ निश्चित विकास होगी , और ये सिर्फ जनशक्ति के बदौलत ही हो पाएगी , बिचौलिया औऱ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए , ये जो जनशक्ति है , ये जनशक्ति के बदौलत आने वाले समय मे कोई भी योजना में कोई भी अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है तो , आप सीधे 181 में फोन करे , 24 घंटे के अंदर बिना चीड़ फाड़ के उस अधिकारी का इलाज होगा , और ये तभी होगा जब जनशक्ति जागरूक होगी , और हमारा ये निर्णय है कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड हो , और सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजना है वो आप तक पहुँच पाए , क्योंकि हमारे राज्य का ये सपना है कि 2020 तक कोई भी गरीब बेघर ना हो , कोई भी योजना से वंचित ना हो , क्योंकि ये जो 14 साल का अंतराल है , हम तेजी से विकास करना चाहते है , और इस विकास में कोई भी भेद भाव नही होनी चाहिए , ये हमारे pm मोदी जी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास , pm के नेतृत्व में पूरे देश मे Lpg गैस सिलेंडर का वितरण किया गया , लेकिन झारखंड देश का पहला एक राज्य है जहाँ सिलेंडर के साथ साथ गैस चूल्हा वो भी गैस सिलेंडर भरकर दिया गया , cm श्री रघुबर दास ने कहा कि हमने अभी झारखंड के कई किसानों को इजरायल भेजा , और उन्हें नए प्रकार से फसल के बारे में सिखाया गया , हमारे झारखंड में किसानों को अपने जमीन में तीन बार फसल उपजाने की जरूरत है , तभी किसानों की गरीबी खत्म हो पाएगी ,
साथ ही जन चौपाल के सीधी संवाद में कई महिलाओं के समस्याओं के समाधान करने का संकल्प लिए गया , तेजी से विकास करने के लिए ही झारखंड सरकार ने जन चौपाल करने का निर्णय लिया , हमारा गांव कैसे समृद्धशाली बने , इसके लिए हमे आने आप को बदलना होगा , क्योंकि सिर्फ सरकार ही सबकुछ नही कर सकती ,
एक महिला ने cm जी से कहा कि शिक्षा विभाग में कुछ ऐसा तत्काल में किया जाए कि , जिस विद्यालय में शिक्षकों की कमी है , उक्त विद्यालय में गाँव के पढ़े लिखे युवाओं - युवती को पढ़ाकर रोजगार करने का मौका मिले , उसी वक्त माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपायुक्त जी को ये निर्देश देते हुए कहा कि , आपके क्षेत्र में कैम्प लगाके वहाँ तुरंत घंटी शिक्षको को नियुक्त किया जाए , इसी तरह कई समस्याओं का समाधान जन चौपाल के माध्यम से पूरा किया गया



Post A Comment:
0 comments so far,add yours