पाकुड़। पाकुड़ विधान सभा अंतर्गत हरिनडांगा हाई स्कूल मैदान में भारत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पार्टी की जो घोषणा पत्र 2014 में बनी थी राज्य के सवा तीन करोड़ जनता के समक्ष बीजेपी की सरकार आएगी। यह घोषणा पत्र के अनुसार राज्य की जनता की सेवा करेंगे और घोषणा पत्र के दृष्टिकोण से हम काम कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के करोड़ों कार्यकर्ता को यह संदेश दिए हैं कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। जब तक हमारी बूथ मजबूत नहीं होगी तब तक हम वोट नहीं जीत सकते। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी बूथ कार्यकर्ता अपने-अपने बुथ को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ को फिर से मजबूती करें। तभी सशक्त भाजपा और सशक्त झारखंड बनेगा। मैं राजनीति में आया हूं चीजों को बदलने के लिए आया हूँ। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी में रहना हो पार्टी के लिए काम करना हो तो ईमानदारी पूर्वक काम करो, ईमानदारी से सेवा करो। ईमानदारी से सेवा से ही हमारी राजनीति, राष्ट्र मजबूत होगा। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं है हमारी राजनीति, राष्ट्र के लिए, देश के लिए काम करो। बीजेपी के कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक काम करें, लेकिन हमारा लक्ष्य है समाज के आखिरी छोर में बैठे एक व्यक्ति को चेहरे मुस्कान लाना । जब तक गरीब का एक का बेटा बच्चा अच्छे कपड़े अच्छे स्कूल तक ना पहुंचे तब तक हम लोगों को चलते रहना है, काम करते रहना है, सरकार चलती है नीतियां से नियत से और भारतीय जनता पार्टी का नियम है झारखंड या देश करोड़ों गरीब है जो आदिवासी समाज है पिछड़ा समाज एक व्यक्ति को लाभ दिलाना। मौके पर अनंत ओझा, हेमलाल मुर्मू, देवीधन बेसरा, सोम मरांडी, बाबूधन मुर्मू, बबलू भगत, मिस्फीका हसन, संपा साहा, सुनील कुमार सिंहा, एवं मंच का संचलन जिला अध्यक्ष देविधन टुडू सहित पाकुड़ विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री  के स्वागत के लिए तैयार लिटीपाड़ा स्टेडियम
====================
लिट्टीपाड़ा। झारखंड के  मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेते पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू  व पूर्व सांसद सोम मरांडी के नेतृत्व में लिटीपाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया साथ में जिला उपाध्यक्ष साहेब हांसदा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दानियल किस्कु, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ दिनेश मुर्मू  सदस्य, मंडल अध्यक्ष राम मंडल, प्रखंड विससूत्री अध्यक्ष खितिश साहा, सदस्य सुनील ठाकुर, जिला संयोजक सोशल मिडिया प्रभारी जयंत मंडल उपस्थित थे। रविवार 9 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दासजी का आगमन लिटीपाड़ा हो रहा है। सर्वप्रथम वह लिटीपाड़ा प्रखंड के अंतर्गत रण बहियार में आयोजित जन चौपाल में भाग लेंगे। इसमें माननीय मुख्यमंत्री जी सीधे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी देंगे। दूसरा कार्यक्रम लिटीपाड़ा बिजय  मांझी स्टेडियम के मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर मतदान केंद्रों के समितियों की समीक्षा करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर लिटीपाड़ा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जी तोड़  प्रयास कर रहे हैं संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.सभी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है लिटीपाड़ा विधानसभा से उक्त बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours