झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को फिर तीन महीने का सेवा विस्तार मिला है. राज्य सरकार ने शुक्रवार इस बाबत अपनी स्वीकृति दे दी. सुधीर त्रिपाठी इसी साल 31 सितम्बर को रिटायर्ड हो गये थे. लेकिन राज्य सरकार की सिफारिश पर केन्द्र की मंजूरी के बाद उन्हें 31 दिसम्बर तक का एक्सटेंशन मिला था.
अब राज्य सरकार के नये आदेश के बाद वे 31 मार्च तक राज्य के मुख्य सचिव बने रहेंगे. जानकारी के मुताबिक एक बार तीन महीने का सेवा विस्तार राज्य सरकार कर सकती है. लेकिन आगे दोबारा विस्तार देने के लिए केन्द्र की मंजूरी जरूर होगी. यानी 31 मार्च के बाद सुधीर त्रिपाठी को सेवा विस्तार देने के लिए राज्य सरकार को केन्द्र से स्वीकृति लेनी पडे़गी.
1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी, राजबाला वर्मा के 28 फरवरी को झारखंड के मुख्य सचिव बने. बता दें कि इससे पहले सूबे में केवल एक पूर्व मुख्य सचिव एसके चौधरी को एक्सटेंशन मिला था. उन्हें सिर्फ तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours