पाकुड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को लड्डु बगान में जिलाध्यक्ष उदय लखमानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पाकुड़ को जोन में बांटकर पंचायत व बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि पाकुड़ विधानसभा विधायक श्री आलमगीर आलम एवं युवा नेता श्री तनवीर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे श्री आलमगीर आलम ने पंचायत एवं बूथ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं में लूट-खसोट के कारण जनता ठगा महसूस कर रही थी। श्री तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ही सूबे में स्थिर सरकार दे सकती है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटकर पार्टी सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएं। इस अवसर प्रखंड अध्यक्ष अफजाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तस्लीम अरिफ बुलेट, संथाल परगना प्रवक्ता श्री निरंजन मिश्रा, सचिव विवेक गोस्वामी, अनुप सिन्हा विश्वास, बलाई सरकार, एडवोकेट सूरज शर्मा, साहिबगंज जिला युवा नेता नवीद अंजुम, बेलाल शेख, गुलाम अहमद, देबू विश्वास, कृष्णा यादव, अवधेश झा, मनसरूल हक, सिराज, शाहबाज आलम, संतु चौधरी, अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। 


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours