पाकुड़-  पाकुड़ विधानसभा कोटलपोखर,कार्यक्रम का मुख्यअतिथि केंद्रीय सचिव-सह-पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर  ने झामुमो  युवाकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जनसमस्या अनेक है कहा कि मिशन 2019 विधानसभा चुनाव को देखते हुए झामुमो के युवाकार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाये। उन्होंने कहा कि  वर्तमान सरकार को इन्हीं गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।  युवाकार्यकर्ता संगठन का पूंजी है  संगठन का ही कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जायेगी ,संगठन से बाहर कोई नही है,छोटे हो या बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा।  पूर्व विधयाक श्री अख्तर ने कहा की झारखंड की जमीन आदिवासी व मूलवासी की है जब तक आदिवासी अपनी जमीन नहीं देना चाहेगी तब तक किसी भी हाल में उद्योगपति को जमीन नहीं मिलेगा। अभी से कार्यकर्ताओ को संगठित होना है।
कहा पाकुड में किसी प्रकार का रोजगार नही है। लोग बेरोजगार हो गए है पत्थर, बालू, बीड़ी, कोयला बन्द है काफी संख्या में मजदूर दूसरे राज्य पलायन कर रहे है। कहा कि झामुमो सुप्रीमो गुरुजी ने अपने मेहनत से राज्य को अलग कराया लेकिन रघुवर सरकार आदिवासी व मूलवासी को दरकिनार करने का काम कर रहा है। झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर  रहमान ने कहा कि पाकुड़ झामुमो का सभी मोर्चा के संगठन काफी मजबूत है ,पार्टी में कतई गुट बाजी नही होने दिया जाएगा ,गुट बजी अगर करता है, तो उसे बख्सा नही जाएगा,चुनाव के लिए झामुमो तैयार है पंचायत एवं बुथ का संगठन बहुत जल्द बना ली जायेगी ,पाकुड़ में अभी झारखंड स्थापना दिवस के दिन जिस तरह से पारा शिक्षकों पर लाठी चलाया गया वह प्रजातंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि कोई भी इनके पास अपनी जायज मांग को लेकर जाए, तो उसको लाठी मिलेगा। सरकार के ऊपर जब जनता का लाठी चलेगा तो इस सरकार को समझ आएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डोली पांडे,नगर सचिब अकरम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अताउर रहमान, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद,अमीनुल हक, मेहबूब आलम,सानू मुखिया,अलेकुल आलम,कमरुद्दीन, सेलिम सेख,इस्माइल रहमान,कामरुजमान,अब्दुल अजफरुल फिरोज मुखिया,अब्दुल्लाही काफी,
सरीफ आदि मौजूद थे,
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours