झारखंड के रामगढ़ में शनिवार को ड्रोन पॉलिसी की शुरुआत नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिंहा ने की. राज्यमंत्री जयन्त सिन्हा ने जिले के गुरुनानक स्कूल में बच्चों को ड्रोन से सम्बंधित मास्टर क्लास दी और ड्रोन की विशेषताओं को बताया.जयन्त सिन्हा ने कहा कि 1 दिसंबर से नैनो ड्रोन चलाने को कानूनन रूप से लागू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति लेना जरूरी है और अब इस नई पॉलिसी पर काम शुरू हो गया है. नैनो ड्रोन को स्वतंत्र रूप से उपयोग किया जा सकता है.

जयन्त सिन्हा ने कहा कि हमलोगों की ड्रोन पॉलिसी है जो बड़ी इनोवेटिव पॉलिसी है जिसमें दुनिया भर के लोग कह रहे है प्रशंसा कर रहे हैं कि हम लोगों ने बहुत अदभुत पॉलिसी बनाई है.इसी लिए जिले के गुरुनानक स्कूल में पॉलिसी की डेमोस्ट्रेशन के लिए सभी सहयोगियों के साथ इसका उद्घाटन किया गया है. जयन्त सिन्हा ने कहा कि अपने क्षेत्र के बच्चों के साथ नैनो ड्रोन का उपयोग करना बेहत अच्छा लगा साथ ही रामगढ़ में ड्रोन पॉलिसी की शुरूआत से यहां के लोग काफी खुश नजर आए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours