झारखंड की राजधानी रांची के बरियातु थाना क्षेत्र के लक्ष्मी एन्‍क्लेव के चौथे माले में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे को उजागर करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि सोशल साइट्स के जरिये ये धंधा रांची में फल- फूल रहा था. पुलिस को उस साइट का भी पता चला है, जिसके द्वारा ये पूरा धंधा चल रहा था. वहीं पुलिस के गिरफ्त में आई महिलाओं का ताल्लुक बंगाल से है. पुलिस की मानें तो इंटरनेट के जरिये ग्राहक इनसे संपर्क करते थे और फिर गिरोह के द्वारा उन्हें लड़कियां मुहैया कराई जाती थीं.

मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी ने बताया कि अपार्टमेंट के ही लोगोंं ने पुलिस से संपर्क साधकर पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 5 लोगोंं को गिरफ्तार किया. इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में और भी कई लोग जुड़े हैं, जिनकी तलाश पुलिस को है.

सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने बताया कि रैकेट के मास्टर माइंड मोहित सहित 3 लोग इस गिरोह के सदस्य हैं, जो अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं उन्होंने बताया कि और भी लोग इस धंधे में संलिप्त हो सकते हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours