सुचना एवं जन-सम्पर्क विभाग झारखंड राँची के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा की गयी । समीक्षा के क्रम में श्री सुनील कुमार वर्णवाल ने ने सभी जिले के उपायुक्त को निदेश दिया गया की सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी जन कल्याणकारी कार्यों को सोसल मीडिया ,फेसबुक लाइव से एवं स्थानीय न्यूज़ पेपर के माध्यम से भी जन जन तक पहुचाने का का निदेश दिया गया ।ताकि आम जनता तक इसकी लाभ पहुँच सकें ।
25 दिसम्बर 2018 को गुड गवर्नेस डे के मौके पर कुछ विकास की कार्यक्रम करने का भी बात कही गयी । यदि कम्बल का वितरण नहीं किया गया है उन्हें जरूरतमंदे व्यक्ति के बीच कल दिनांक 25 -12-2018 को वितरण करने का भी निर्देश दिया गया ।
वर्तमान झारखंड सरकार का *28-12-2018 को सरकार के पूरे 4 साल पूरे होने के मौके पर जिला जन-सम्पर्क विभाग के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी जन कल्याणकारी कार्यों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का बात कहा गया । इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में उपविकास आयुक्त श्री रामनिवास यादव एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours