झारखंड के जमशेदपुर में इन दिनों साइबर क्राइम की घटना के मामले बढ़ने लगे हैं और साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर उनकी कमाई उड़ा ले जा रहे हैं. ऐसा ही मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक व्यापारी के खाते से चार लाख की रकम साइबर ठगों ने निकाल ली.
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र मे रहने वाली पीड़ित के एकाउंट से अचानक चार लाख की निकासी की गई, जिसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें तीन दिनों से लगातार एक लाख और दो लाख कर निकासी कि गई थी. चार लाख रुपए खाते से निकले का मैसेज आते ही पीड़ित परिवार के लोगो ने बैंक में इसकी शिकायत की लेकिन बैंक में इस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िक परिवार के लोगों ने बिष्टुपुर साईबर थाने में मामला दर्ज करवाया साथ ही उन्होंने बैंक के अधिकारी पर मिली भगत से पैसे निकालने का आरोप लगाया.
पीड़ित के मुताबिक उसके अकाउंट से चार लाख की रकम किसी ने निकाल ली, जिसका एटीएम कार्ड खुद उसके पास मौजूद था, पीड़ित ने कहा कि इसके अकाउंट दो- तीन से लगातार पैसे निकालने के मैसेज आ रहे थे, जिसकी शिकायत उसने बैंक में भी की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने साइबर थाने में जाकर मामला दर्ज कराया, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours