अब अदाणी की ‘सक्षम’ महिलाएं सिलेंगीं सरकारी स्कूलों के बच्चों के ड्रेस 
गोड्डा के कृषि महाविधायलय परिसर में आयोजित ‘जन-चौपाल’ के दौरान सीएम रघुवर दास को उपहार स्वरूप अदाणी फाउंडेशन के सिलाई सेंटर में प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा बनाए गए स्कूली बच्चें के ड्रेस सीएम को भेंट स्वरूप दिया गया। 
दरअसल अदाणी फाउंडेशन की सिलाई सेंटरों में जिन 1000 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग दी गई उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से रोजगार का बेहतरीन उपहार मिला है। उपायुक्त श्रीमति किरण कुमारी पासी ने इन महिलाओं को जिले से सरकारी विद्यालयों में पढने वाले छात्रों के ड्रेस की सिलाई करने का जिम्मा सौपा है। सीएम रघुवर दास ने जन चौपाल के बाद अदाणी फाउंडेशन में प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा लगाए गए काउंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया की बच्चों के ड्रेस के लिए जो कपड़े प्रयोग में लाए जा रहे हैं उसे भी स्थानीय लोगों से तैयार कराया जाए। अदाणी फाउंडेशन ‘सक्षम’ अभियान के तहत जिले के कई गांवों में सिलाई सेंटर बना कर गांव की लड़कियों और महिलाओं को न सिर्फ सिलाई की ट्रेनिंग देती है बल्कि सिलाई मशीन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार करने का भी अवसर प्रदान करती है। 
अब तक अदाणी फाउंडेशन के अलग-अलग सेंटरों में तकरीबन 1000 से ज्यादा महिलाएं ट्रेनिंग ले चुकी हैं। जिला प्रशासन की पहल पर जब उन महिलाओं को स्कूल ड्रेस सिलने का प्रस्ताव मिला तो तकरीबन 500 से भी ज्यादा महिलाओं ने इसमें रूचि दिखाई है। फिलहाल अदाणी स्किल डेवलेपमेंट सेंटर स्थित सिलाई सेंटर में ये महिलाएं ड्रेस सिलाई का काम कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours