पाकुड़
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक बैठक के मद्देनजर आज जिला भाजपा कार्यालय, गोकुलपुर में भाजपा जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक बलराम दूबे की अध्यक्षता में पाकुड विधानसभा कोर कमिटि स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पाकुड विधानसभा अंतर्गत कोर कमिटि सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिप अध्यक्ष उपाध्यक्ष नप के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री एवं शक्तिकेंद्र के प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सह संयोजक तथा पंचायत प्रभारी सह प्रभारी ने भाग लिया । गौरतलब हो कि पार्टी व सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में शक्ति केंद्र व पंचायत स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर विशेष बल दिया गया । उक्त बैठक में विधान सभा कार्यक्रम प्रभारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे । बैठक के दौरान पार्टी को बुथ स्थर तक माइक्रोमैनेजमेंट के द्वारा मजबूत करने के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई एव इसी महती बिंदू के दृष्टिगोचर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे । इस बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, कोर कमिटि सदस्य कुसुमाकर तिवारी, नवोघोष, जिप अध्यक्ष बाबुधन मूर्मू, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर महामंत्री असीम मंडल, पंकज साहा, दिलीप सिंह, साधना ओझा, अरूण चौधरी के अलावा दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours