झारखंड के दुमका में सामाजिक कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के आवास के बाहर एक पारा टीचर की मौत का मामला सामने आया है. पारा टीचर कंचन दास मंत्री के आवास के बाहर एक महीने से धरने पर बैठा था. मृतक कंचन दास रामगढ़ प्रखंड में पदस्थापित था. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर धरने पर बैठने के बाद रात को मंत्री मरांडी के घर के बाहर खुले में सो गया था, संभवत: पारा टीचर कंचन दास की मौत ठण्ड लगने से हुई बताई जा रही है.

पारा टीचर की मौत के बाद एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. संघर्ष मोर्चा ने 25 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. पारा शिक्षक की मौत के बाद मंत्री लुईस मरांडी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के हथिया पाथर स्थित आवास पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.

आपको बता दें कि पारा शिक्षक पिछली 15 नवंबर से अपनी दो मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ये शिक्षक सभी जिलों में सांसदों और मंत्रियों के घर के बाहर धरना दे रहे हैं. पारा शिक्षकों की मांग है कि इन्हें सरकार साधारण सरकारी शिक्षक को मिलने वाला मानदेय दें और इनकी नौकरी स्थायी करें. सरकार और पारा टीचर दोनों अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours