इजरप्पा, पाकुड़✍
     हावड़ा मंडल के नए पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक मो●इश्हाक खान से ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल-सह- पाकुड़ का प्रतिनिधिमंडल उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा रेल समस्याओं के संबंध में औपचारिक वार्ता किया।प्रतिनिधि मंडल में ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हिसाबी राय सचिव श्री राणा शुक्ला नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा इजरप्पा के सह-सचिव श्री सुशील कुमार साह उपस्थित थे।साथ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा श्री जी●सी●प्रधान भी मौजूद थे।
      नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक पूर्व हावड़ा मो● खान से रेल यात्रियों के समस्याओं के संबंध में चर्चा हुई तथा सियालदह रामपुरहाट माँ तारा एक्सप्रेस के पाकुड़ तक मार्ग विस्तार करने पर भी चर्चा हुई,तदोपरांत वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक हावड़ा श्री शशिभूषण सिंह से मिलकर पाकुड़ से दोपहर सियालदह हेतु एक मेमू ट्रेन चलाने पर चर्चा किया गया साथ ही माँ तारा एक्सप्रेस के पाकुड़ तक मार्ग विस्तार में तकनीकी समस्याओं को दूर करने पर भी वार्ता हुई।
        इस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के पहल पर लंबे समय से रेलवे फाटक पर पथ निर्माण हेतु रेलवे द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र रेलवे द्वारा मंडलीय अभियंता,हावड़ा श्री आलिन्द शेखर के द्वारा निर्गत किया गया जिसे नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साह को श्री शेखर के द्वारा सौंपा गया, इससे रेलवे फाटक पर पथ व नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया अब जल्द ही पाकुड़ के आम जनों की सुविधार्थ रेलवे फाटक पर नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा निर्माण का कार्य करवाया जाएगा साथ ही वरिष्ठ मंडलीय अभियंता(समन्वय) श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन की चिरलंबित मांगों को रेल प्रशासन के द्वारा पूरा करते हुए रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो को मालगोदाम पथ की और जोड़ने वाली पैदल पुल के विस्तारीकरण का रास्ता साफ हो गया है तथा उसके निर्माण को मंजूरी मिल गई है साथ ही प्लेटफार्म न● नंबर 1 एवं 2 पर रोगियों,वृद्धाओं, विकलांगों के सुविधार्थ ऊपरी पैदल पुल(लिफ्ट सहित) के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है।साथ ही नगरनवी रेलवे स्टेशन पर भी रेल यात्रियों के सुविधार्थ नई उपरी पैदल पुल के निर्माण कार्य को भी मंजूरी मिल गई है अब जल्द ही पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours