पांच राज्यों के चुनावी परिणाम को लेकर एनडीए के घटक दल भी गंभीर हैं. झारखंड में एनडीए के सहयोगी आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि जो विपक्ष देश-प्रदेश में नजर नहीं आ रहा था, वो अब फिर से मजबूत हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में शहर और गावों में बड़ा अंतर है, जिसे बंद कमरों में रहकर नहीं समझा जा सकता. इसके लिए गावों में जाकर लोगों के मर्म को समझना होगा. तब जाकर इस खाई को भरा जा सकता है. बतौर सुदेश इन परिणामों की पार्टी स्तर पर समीक्षा होगी.

पार्टी से निलंबित विधायक विकास मुंडा के आरोपों पर सुदेश महतो ने कहा कि वे अदने से कार्यकर्ता की भी बातों को तरजीह देते हैं. इसी वजह से पार्टी को शून्य से इतने ऊपर तक लाने में सफल हुए हैं. विकास मुंडा पार्टी के विधायक हैं, नेता नहीं. विकास मुंडा ने सुदेश महतो पर बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था. उससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में विधायक को आजसू से निलंबित कर दिया गया. इधर भरत काशी साहू ने अपने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थाम लिया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours