पाकुड़। समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) की समीक्षा बैठक अयोजित की गई जिसमे उपस्थित पदाधिकारियों को अति महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
ऊपायुक्त ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सुन्दर शौचालय अभियान अन्तर्गत जिले में निर्माण किये गये शौचालयों में चित्रांकन एवं सौंदयीकरण करें। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्रामों में अभियान चलाकर शौचालयो का रंगो रंगान का काम लाभुको से कराया जाए एवं 05 सबसे अच्छे छाया चीत्र भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड की जाए। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2019 तक आयोजित की गयी है। उपायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले में कम से कम 01 लाख शौचालयों का चित्रांकन का कार्य पूर्ण कराई जाए।
उपायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि पाकुड़ जिले के सभी गर्ल्स स्कूल में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण किया जाए। जिले के सभी 59 मॉडल स्कूल में दिनांक 19 जनवरी, 2019 को स्वच्छता दिवस का आयोजन करने का निर्देश उपायुक्त महोदय द्वारा दी गई। दिनांक 28 जनवरी, 2019 को पाकुड़ जिले के 25वें स्थापना दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) के तहत् कॉफ़ी टेबल बुक के विमोचन करने का निर्देश उपायुक्त महोदय द्वारा दिया गया।
इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours