पशु टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान एवं लघु सिंचाई का लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें- उपायुक्त
पाकुड़ समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित कृषि संबंधित मानकों पर प्रगति की समीक्षा बैठक अयोजित की गई जिसमे उपस्थित पदाधिकारियों को अति महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
पाकुड़।
ऊपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को शीघ्र ही टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया । वर्ष 2012 के पशु गणना के अनुसार जिले में 376866 पशुधन है जिसमें से नीति आयोग द्वारा 78% अर्थात 293955 पशुओं को टीकाकरण से आच्छादित करने का निर्धारण किया गया है । 293955 टीकाकरण लक्ष्य के विरुद्ध जिले में कुल 262793 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है । उपायुक्त ने शेष लक्ष्य को इस माह के अंत तक प्राप्त करने का निर्देश दिया ।
जिले में कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को अभियान चलाकर एवं विशेष रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया जिले में नीति आयोग द्वारा कुल गायों की संख्या 77298 के विरुद्ध 68% कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें अभी तक सिर्फ 6% ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकी है। उपायुक्त ने कहा कि जेके ट्रस्ट के कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें।
जिले में लघु सिंचाई की स्थिति पर असंतोष एवं रोष व्यक्त करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को इस कार्य में तीव्रता लाने हेतु सख्त निर्देश दिए जिले में 4.8% लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 0.4% ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकी है उपायुक्त ने कहा की को ऑपरेटिव सोसायटी बनाकर माइक्रो इरिगेशन जिसमें ड्रिप इरिगेशन एवं स्प्रिंकलर इरिगेशन शामिल है की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पाकुड़ जिले में नीति आयोग द्वारा शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देशदिया जा चुका है। 53427 मृदा कार्ड के लक्ष्य के विरुद्ध जिले में 49353 मृदा कार्ड बनाया जा चुका है। ऊपायुक्त ने इसे शीघ्रतापूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। जिले में e-NAM को किर्यान्वित करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ ITC के कृषि संयोजक भी मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours