गोड्डा, ठाकुरगंगटी प्रखंड के बहादुरचक और नियामाचक गांव में अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए अलग-अलग स्वास्थ्य शिविर में 150 से ज्यादा लोगों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने वाले लोगों को डॉक्टरी जांच के बाद अदाणी फाउंडेशन की तरफ से ही मुफ्त दवा भी दिया गया। इलाज कराने वालों में ज्यादातक बुजुर्ग और बच्चों की संख्या देखने को मिली। जाड़े के इस मौसम में बुजुर्गो में जोड़ों की दर्द की शिकायत सबसे ज्यादा देखने को मिली जबकि अधिकरतर मां अपने बच्चों की सर्दी और खांसी की बीमारी का इलाज कराने पहुंची थी। अदाणी फाउंडेशन इलाके के अलग-अलग गांवों में लगातार मोबाइल स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रख रहा है। अदाणी की तरफ से समय-समय पर मेगा हैल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाता है जिसमें एक साथ कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के जरिए मरीजों का इलाज होता है। मेगा हेल्थ कैंप खास तौर पर उन इलाकों में लगाए जाते हैं जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ नहीं है ऐसे में डॉक्टरी जांच के साथ-साथ मुफ्त दवा भी मिल जाने से ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की बात होती है। बहादुरचक और नियामाचक गांव में अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाए स्वास्थ्य शिविर से इलाज कराकर लौटने वाले ग्रामीणों से पूछे जाने पर उन्होंने इलाज से संतुष्टि जताई और डॉक्टर के प्रति आभार जताया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours