बजट किसान, युवा छात्र छात्रा अल्पसंख्यक आदिवासी के विकास का बजट : मिस्फीका हसन
पाकुड़ : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने अपने निजी कार्यालय में पत्रकारों से रू- ब- रू होते हुए बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित बताया. उनका मानना है कि इस बजट में अंतिम व्यक्ति तक सबका साथ- सबका विकास का मंत्र सफल हुआ है. उन्होंने कहा कि यह बजट आम हो या खास, महिलाएं हों या किसान, छात्र-छात्राओं, गरीब अल्पसंख्यक युवा, बच्चे और आदिवासी समुदाय सभी के लिए मिसाल है.
कृषकों का रखा गया है ध्यान
मिस्फीका हसन ने बताया कि बजट में खासकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कृषि और कृषकों का ध्यान रखा है. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रूपये आर्थिक सहायता का प्रावधान है.बजट से बदलेगी झारखण्ड की दशा और दिशा यह बजट झारखण्डवासियों की उम्मीदों को न केवल पूरा करेगी, बल्कि इस बजट से झारखण्ड की दशा और दिशा भी बदलेगी. वर्ष 19-20 के बजट में खास कर स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के हित में रखकर तैयार की गई है.
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से होगा बच्चियों का विकास
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों के विकास में यह बजट काफी लाभदायक साबित होगा. बच्चियों के लिए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना है जिसमें जन्म से ही उन्हें सशक्त करने का प्रावधान है.
अल्पसंख्यक आयोग को 5 करोड़ की दी गई है राशि
उन्होंने कहा कि इसके अलावा महिला सखी मंडल पर भी फोकस किया गया है. गांव के विकास के लिए मॉडल गांव में अटल ग्राम उत्थान योजना की शुरूआत की गई है. अल्पसंख्यक आयोग को 5 करोड़ की राशि दी गई है.इसके अलावा महिला सखी मंडल पर फोकस किया गया है. गांव के विकास के लिए मॉडल गांव में अटल ग्राम उत्थान योजना की शुरूआत की गई है. अल्पसंख्यक आयोग को 5 करोड़ की राशि दी गई है.
मार्च में हज हाउस का होगा उद्घाटन
हज हाउस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हज हाउस के निर्माण के लिए अलग से 40 करोड़ रूपये की राशि दी गई है और मार्च में हज हाउस का उद्घाटन भी होगा. राज्य सराकर गरीब किसानों, आम आदमी के लिए काम करती है और उसी के अनुरूप बजट लायी है.
जनमानस का चुनाव में मिलेगा समर्थन
विगत बजट की ऐसी 103 योजनाएं हैं जिस पर सरकार काम कर रही है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है. आनेवाले लोकसभा चुनाव में जनमानस का समर्थन मिलेगा. भाजपा की ही सरकार बनेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours