झारखंड विधानसभा में एकमात्र बहुजन समाज पार्टी के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है. कुशवाहा शिवपूजन मेहता हुसैनाबाद से बसपा के विधायक हैं. बसपा विधायक ने धमकी भरे फोन आने की जानकारी विधानसभा सत्र के शून्य काल के दौरान दी. जिसके बाद बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
झारखंड विधानसभा में मंगलवार को शून्य काल में बसपा विधायक ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया. रंगदारी के मामले को उठाते हुए बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. फोन पर उनसे अवैध वसूली की मांग की जा रही
बसपा विधायक ने बताया कि माफिया डॉन के नाम से सोमवार की दोपहर उनके मोबाइल पर फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद को माफिया डॉन बताया और 20 पेटी देने की बात कही. साथ ही धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं मिली, तो जान से मार देंगे.
बसपा विधायक द्वारा अपनी जान को खतरा बताए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सरकार को मामले का संज्ञान लेने को कहा. बाद में राज्य पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने मीडिया को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसके साथ ही विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours