मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की लाखों बेटियों के लिए सुकन्या योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे कुरीतियों को झारखंड से खत्म करने के लिए ही सुकन्या योजना की शुरुआत की है. बेटियां दो घरों की संस्कार होती है, भविष्य की भाग्य विधाता होती है. समाज मे ऐसी कई कुरीतियां हैं जिनके बेटियों को अत्याचार व शोषण का शिकार होना पड़ता है. पर अब बेटी के जन्म लेने के बाद पढ़ाई से विदाई तक यह योजना कारगर सिद्ध होगी. कोई भ्रूण हत्या नहीं करेगा, और न ही बाल विवाह करेगा. मुख्यमंत्री ने भ्रूण हत्या करने वाले चेताते कहा कि जो भ्रूण परीक्षण करेगा, उसे जेल भेजेंगे.
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की भाजपा की सरकार है. भाजपा सपना नहीं दिखती है बल्कि सपने को साकार करती है. इसके पूर्व सीएम ने कोल्हान की 6661 बेटियों को सुकन्या योजना का चेक प्रदान किया जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला की 4238 बेटियां को लाभ मिला. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में आज ही करीब 87 हजार बेटियों को सुकन्या योजना का लाभ अलग-अलग प्रमंडल मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए.
सीएम ने जिले के 325 आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बनाने के लिए शिलान्यास किया जबकि 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का ऑन लाइन उदघाटन किया. सीएम ने जिले अनुबंध पर नियुक्त 32 डॉक्टर्स को भी अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. कार्यक्रम के बाद सीएम बेटियों के पास गए और बेटियों से कहा कि पहले पढ़ाई, फिर विदाई. सीएम के इस बात पर बेटियों ने जमकर तालियां. सीएम को अपने बीच पाकर बेटियों काफी खुश दिखीं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours