राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चुनाव पाठशाला करायेजाने का दिया निर्देश
पाकुड़ l समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 की तैयारी की समीक्षा की गई जिसमें चुनाव की तैयारी, मतदाता जागरूकता अभियान एवं 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के संबंध में अति महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने मतदाता राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान केंद्र के रूप में चयनित सभी प्रमुख विद्यालयों में चुनाव पाठशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया जिसमें सभी बीएलओ, स्कूल के बच्चे, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थित होंगे। चुनाव पाठशाला में बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक एवं मतदाता के रूप में विकसित करने हेतु शिक्षित किया करने का निर्देश दिया गया। ऊपायुक्त ने चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को रजिस्ट्रेशन करने, मतदान दिवस पर मतदाताओं के दायित्व एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश ऊपायुक्त ने दिया जिसका उद्देश्य बच्चे जो भावी मतदाता हैं उन्हें मतदान के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाया जाय।
इस मौके पर भारी संख्या में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours