झारखंड सरकार ने खूंटी वासियों को करोड़ों की सौगात दी है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत शहर वासियों को घर-घर पानी मुहैया कराने के लिए जलमिनार का निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया. साथ ही खूंटी के लिए एक इंडोर स्टेडियम व स्विमिंग पूल भी दिया है. जिससे खूंटी समेत आसपास के लोगों व खिलाड़ियों को इससे फायदा मिलेगा.
59 करोड़ से बनने वाली जलापूर्ति योजना दो साल के भीतर बन कर तैयार हो जाएगी, जबकि 2.69 करोड़ से स्टेडियम व स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य होना है. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सयुंक्त रूप से दोनों योजना का शिलान्यास किया.
मंत्री सीपी सिंह कहा कि झारखंड में खूंटी पहला जिला है. जहां इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल बनेगा. साथ ही शहर वासियों को दो साल के अंदर घर-घर पानी मिलेगा. कार्यक्रम में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह व जिले के डीसी सहित कई जनप्रतिनिधि व शहर वासी मौजूद रहे. इस दौरान मतदाता दिवस को लेकर मंत्री समेत पूरा खूंटी मतदान का शपथ ली और मतदान करने का संकल्प भी लिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours