झारखंड में देवघर वासियों के लोगों के लिये एक तोहफा जल्द ही तैयार होने जा रहा है. वह तोहफा समाज के हर वर्ग और उम्र के लोगों के लिए होगा. देवघर नगर निगम क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पांच पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार के बाद सूरत बदल रही है. इस योजना के तहत निर्माणाधीन जिन पार्कों का काम पहले शुरू हुआ वो पूरा होने को है.

अमृत योजना के तहत जिला समाहरणालय के समीप स्थित साहेब पोखरा में काम शुरू हो गया है. स्थानीय वार्ड पार्षद की माने तो यहा बूढ़े नौजवान और बच्चे महिला सबके लिये इस पार्क में कुछ ना कुछ होगा. खास बात ये है कि यहां सुबह के समय निशुल्क प्रवेश होगा लेकिन बाद के समय में शुल्क देना होगा.

सबसे पहले इस योजना के तहत रोहिणी स्थित पुराने पार्क का जीर्णोद्धार का काम शुरू हुया. इस पार्क में बच्चे के लिेय आकर्षक झूला और टाय ट्रेन सबकुछ लग चुकी है. हालांकि शहीद स्मारक पार्क से इस पार्क के जोड़ने के लिए एक अंडर ग्राउंड टनेल बनाया गया है.जिसका काम भी पूरा हो चुका है. वही परिसदन के भवन के समीप सतसंग नगर में सबसे बड़े पार्क का जीर्णोद्धार चल रहा है और इस पार्क में सिविल और इलेट्रिकल वर्क खत्म हो चुका है. हालाकि अभी सौंदर्यीकरण का काम पूरा होना बाकी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours