गिरिडीह पिछले कुछ माह से धमकी भरे पत्र भेजने के मामले में चर्चा में है. गिरिडीह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम रघुवर दास, राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, डीजीपी डीके पांडेय, गिरिडीह एसपी, हजारीबाग एसपी सहित कई अन्य लोगों को नक्सलियों के नाम धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं. इस कांड के खुलासे को लेकर गिरिडीह पुलिस काफी परेशान रही हैं. डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने एसआईटी टीम का गठन किया है.
टीम में एएसपी अभियान दीपक कुमार सहित अन्य चार पुलिस अधिकारी शामिल हैं. मामले में करीब 25 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने पूछ-ताछ की हैं और उससे भी ज्यादा लोगों के हस्त लेखन लिया गया है. डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने दावा किया है कि एसआईटी टीम जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.
वैसे पुलिस के लिए यह काम आसान नहीं है, क्योंकि यह भी संभावना है कि कहीं आसपास का रहने वाला कोई गिरिडीह के डाकघर का इसके लिए कर रहा हो. वहीं धमकी देने वाली चिट्ठियां भजने के पीछे इनको भेजने वाले का क्या अभिप्राय है, यह तो अगर वह पकड़ में आया तो उसके बाद ही पता चल पाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours