गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के सात पुलिसकर्मियों के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया. इनमें रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता, एएसपी मनीष रमन और सिपाही राजू सोय को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है.
पुलिस में सराहनीय सेवा के लिए जमशेदपुर के डीएसपी सुधीर कुमार, रांची के एएसआई देवेन्द्र कुमार सिंह, बोकारो में तैनात हवलदार भानू प्रताप और प्रफुल्ल किडो को राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ है. रांची एसएसपी को यह अवार्ड 2017 में इनामी नक्सली संदीप को पकड़ने के लिए चलाये गये ऑपरेशन के लिए मिला. नक्सली संदीप पर 25 लाख रुपये का इनाम था. बतौर चाईबासा एसपी अनीश गुप्ता ने नक्सली कमांडर संदीप को गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन में उन्हें एएसपी मनीष रमन और सिपाही राजू सोय का भी साथ मिला था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours