रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव बिहार-झारखंड के महागठबंधन के नेताओं की धुरी बने हुए हैं. शनिवार को फिर एक बार आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और कांग्रेस की दिग्गज नेता मीरा कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की. हालांकि दोनों नेताओं ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी को मुलाकात की वजह बताया, पर इशारों-इशारों में बिहार-झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा की भी जानकारी दे दी.

उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा के बीच भले ही चुनावी गठबंधन हो गया हो, पर बिहार और झारखंड में अभी भी महागठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसको लेकर कहीं न कहीं पेंच फंसा है. सभी सहयोगी दलों में उधेड़बुन और किंतु- परंतु के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बिहार-झारखंड में संभावित महागठबंधन की धुरी बने हुए हैं. सीताराम येचुरी, डी. राजा, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, शत्रुघ्न सिन्हा, सुबोधकांत सहाय, जीतनराम मांझी, शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, मीरा कुमार जैसे कई नाम हैं, जो रिम्स आकर लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं.

डेढ़ महीने में दूसरी बार पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात की. वहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं कांग्रेस की नेता और पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीरा कुमार ने कहा कि बिहार में शीघ्र ही महागठबंधन का खाका सबके सामने होगा और आने वाले चुनाव में बिहार में यूपीए बेहतरीन प्रदर्शन
करेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours